आगरा, जुलाई 6 -- जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में देवशयनी एकादशी पर आम मनोरथ उत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में भक्तों ने पूरे दिन खाटू नरेश के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर को आमों के गुच्छों और रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। मुख्य आकर्षण रहा आमों का फूल बंगला, जिसमें खाटू श्याम जी पीले और हरे आमों के मध्य अलौकिक स्वरूप में विराजमान थे। यह दृश्य भक्तों को आध्यात्मिक आनंद और सौंदर्य रस से भर गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से यह आयोजन पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष की सजावट और भक्तों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...