छपरा, फरवरी 22 -- फोटो- 17- शहर के राजेंद्र स्टेडियम में स्व. मनोज सिंह (मुन्ना) मेमोरियल टूर्नामेंट में अतिथि को सम्मानित करते आयोजक छपरा । शहर के राजेंद्र स्टेडियम में स्व. मनोज सिंह (मुन्ना) मेमोरियल एक दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला अनुज 11 और मृत्युंजय 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अनुज 11 ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मृत्युंजय 11 की टीम ने 19.5 ओवर में 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनुज 11 की टीम 19.2 ओवर में 129 रन ही बना सकी। इस तरह मृत्युंजय 11 ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रवि प्रकाश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रितिक को बेस्ट बैट्समैन तथा अखिलेश पांडेय को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। यह स्व. मनोज सिंह की स्मृति में आयोजित दूसरा ...