प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में संगठन की बैठक में सर्व सम्मति से मनोज कुमार श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। महासंघ का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर निगम के कर्मचारियों ने मनोज कुमार श्रीवास्तव को बधाई दी। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अब प्रयागराज नगर निगम के कर्मचारियों की आवाज प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाई जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.