पौड़ी, अप्रैल 8 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी का त्रिवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। जिसमें मनोज जुगरान लगातार चौथी बार अध्यक्ष बने। इसके अलावा मनीष सिंह राणा को मंत्री और दीपक सजवाण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने संगठन की कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंगलवार को प्रेक्षागृह में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। राजेंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री, विपुल दीप सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष, राकेश ध्यानी, आशीष रावत, सुबोध ध्यानी, प्रकाश चंद्र, वंदना उनियाल को उपाध्यक्ष, जीतेंद्र सिंह रावत और रविंद्र सिंह रावत को उपमंत्री, चंद्र प्रकाश भटट को लेखाकार, हेमंत, कुलदीप चंद...