रांची, जून 10 -- खूंटी। राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट, झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष का घोषणा प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पांडे के द्वारा मंगलवार को किया गया। इसमें खूंटी जिला के समाजसेवी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार को प्रदेश महासचिव एवं पूर्व पार्षद अनूप कुमार साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में नवीन दायित्व मिलने पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार एवं पूर्व पार्षद अनूप कुमार साहू के द्वारा राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पांडे का आभार व्यक्त किया गया। मनोज कुमार को प्रदेश महासचिव एवं अनूप कुमार साहू को जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर शहर के कई लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...