नैनीताल, मई 10 -- गरमपानी। रामगढ ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज ढौकाने में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को आम सभा हुई। इस दौरान विद्यालय की उपलब्धियों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष मनोज दानी को बनाया गया। रणजीत सिंह जीना को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, एसएमसी अध्यक्ष तरुण कुमार कांडपाल बने। दोनों इकाईयों के सदस्यों का भी चुनाव किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने अभिभावकों को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निर्देशित किया गया। नवीन कार्यकारणी को धन्यवाद प्रेषित कर विद्यालयी कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.