प्रयागराज, फरवरी 11 -- नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) प्रयागराज मंडल की दो दिवसीय चुनावी मंडलीय परिषद बैठक बुधवार को कोरल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई मंडलीय टीम का निर्वाचन किया गया। मनोज त्रिपाठी को मंडल अध्यक्ष और डीएस यादव को मंडल मंत्री चुना गया। यूनियन के महामंत्री व एआईआरएफ के उपाध्यक्ष आरडी यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन मंडल मंत्री डीएस यादव ने किया। आरडी यादव ने आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत कर एक जनवरी 2026 से लागू करने, चारों श्रम कानूनों को समाप्त करने तथा यूपीएस में पुरानी पेंशन (ओपीएस) जैसी सुविधाएं लागू करने की मांग उठाई। मंडल मंत्री डीएस यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मंडल कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.