लातेहार, जनवरी 14 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ में हिंदू महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से मनोज जायसवाल को लगातार तीसरी बार हिंदू महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके पिछले दो कार्यकालों में संगठनात्मक मजबूती, धार्मिक गतिविधियों के सफल आयोजन एवं समाज को एकजुट रखने में निभाई गई सक्रिय भूमिका को देखते हुए सनातन समाज ने पुनः उन पर भरोसा जताया। बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ सदस्यों एवं युवाओं ने एक स्वर में कहा कि मनोज जायसवाल के नेतृत्व में हिंदू महासभा ने धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसी कारण इस बार अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं आई और उन्हें निर्विरोध तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनोज जायसवाल ने सभी सनातन धर्मावलंबियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.