लोहरदगा, जुलाई 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। सोमवारी पर लोहरदगा के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव और बोल बम के उदघोष और भक्तिगीतों से परिवेश गूंजता रहा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी पर नगर क्षेत्र के बरवाटोली मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर से भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर बड़ी संख्या में शिव भक्त गुमला के देवाकी बाबाधाम शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। झूमते-गाते शिव भक्तों की यह टोली भगवान भोलेनाथ की आराधना को लेकर व्याकुल नजर आए। सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, किशोर, बच्चे, वृद्ध, महिला-पुरुष सभी शामिल थे। भगवान की आराधना को लेकर सभी उत्साहित नजर आए। कांवरिया संघ बरवाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.