मुंगेर, फरवरी 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर के मनोकामना मंदिर स्थित मुनि बाबा आश्रम परिसर में शुक्रवार को धार्मिक उल्लास के साथ बाबा भोलेनाथ के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय एवं नंदी की प्रतिमाओं की भी स्थापना की गई। साथ ही पूर्व से निर्मित बाबा भोलेनाथ के मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसे भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी प्रतिमाओं को रथ पर रखकर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान हर-हर महादेव का उद्घोष होता रहा। श्रवण कुमार अग्रवाल,सुलोचना देवी एवं पंकज और नीरज ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ताराकांत चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...