पटना, दिसम्बर 10 -- मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी में मंगलवार को ट्रैक्टर के चक्के से दबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक पोखरा ब्रह्मचारी निवासी गजेंद्र राय के पुत्र छोटू था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, चालक और किशोर ट्रैक्टर धो रहे थे। इसी बीच चालक ट्रैक्टर को चालू कर आगे बढ़ा दिया। जिससे किशोर चक्के के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.