पटना, मई 27 -- मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना में दोनों गुटों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें प्रखंड प्रमुख पति पिंटू पॉइजन, पूर्व मुखिया राजेश यादव समेत 39 नामजद और 15 अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्रखंड प्रमुख पति पिंटू पॉइजन गुट की ओर से मीना देवी और पूर्व मुखिया राजेश यादव गुट की सोनी सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड प्रमुख पति पिन्टू पॉइजन, पूर्व मुखिया राजेश यादव समेत 39 लोगों को नामजद एवं 15 अज्ञात पर आर्म्स एक्ट, दंगा समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों गुटों के पांच महिलाएं समेत छह लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। वहीं नामजद आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि व्यापुर बिचली ग...