पटना, दिसम्बर 28 -- यूरिया खाद की किल्लत से प्रखंड के किसान परेशान हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। दियारा क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि मनेर और आसपास के दुकानों में यूरिया खाद नहीं है। अभी गेंहू व मकई की फसल में यूरिया की जरूरत है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। कुछ खाद दुकानदारों ने बताया कि किसान महीन दाना वाली यूरिया खाद ज्यादा पसंद करते हैं, जो अभी उपलब्ध नहीं है। मनेर के कुछ दुकानों में यूरिया खाद है, लेकिन उसका दाना मोटा है, जिसे किसान नहीं खरीद रहे हैं। दुकानदार नैनो यूरिया लेने का दबाव किसानों पर बनाते हैं। पतीला गांव के किसान प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से यूरिया खाद लेने के लिए बाजार जा रहे हैं, लेकिन यह नहीं मिल रहा है। कुछ दुकानों में ज्यादा कीमत पर चोरी-छिपे यूरिया बेची जा रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.