बेगुसराय, जनवरी 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। विष्णुपुर पंचायत के मनेरपुर गांव में बुधवार की शाम एक किशोर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनेरपुर निवासी अवधेश पासवान के 12 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बुधवार की देर शाम तक सौरभ घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसकी मां लक्ष्मी देवी डेरा स्थित आवास पहुंचीं जहां उन्होंने सौरभ को फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया। शुरुआत में परिजनों को लगा कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन-फानन में उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज ...