आजमगढ़, मार्च 19 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित दयानंद बाल मंदिर में मंगलवार की रात आर्य समाज की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय 66वें सत्संग समारोह के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मैनपुरी से आए पंडित राजेश आर्य ने कहा कि वैदिक धर्म सबसे पुराना धर्म है। मनुष्य को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। जिससे वह अपने जीवन को धन्य बना सके। गोरखपुर से आए पंडित सुभाष आर्य ने कहा कि मनुष्य को धूम्रपान से दूर रहना चाहिए। बदायूं से आईं साध्वी प्रज्ञा साधना आर्या ने संगीतमय प्रवचन सुनाया। वानप्रस्थी राजेंद्र मुनि ने कहा कि वेदों की शिक्षा के प्रकाश से समाज में अज्ञान, पाखंड, अंधविश्वास और कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। इसी को सनातन धर्म भी कहा जाता है। इस मौके पर सुनील देव महाराज, श्रेयांश आर्य, अशोक आर्य, सत्यम आर्य, कृष्ण मोहन आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.