मुरादाबाद, मार्च 23 -- रामगंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता फार्म हाउस में गुप्ता परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमत चरित्र चिंतन कथा में रविवार को भजन संध्या और कथा आयोजन हुआ। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक वर्ग के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की। कथावाचक आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण ने कहा कि मनुष्य को सदैव सत्कर्म और सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। यदि कोई हमारे साथ बुरा भी करता है, तो हमें सभी बातों को दरकिनार कर सत्य और धर्म का अनुसरण करना चाहिए। राघव गुप्ता और शिखा गुप्ता ने कार्यक्रम में पधारे आचार्यों और विद्वानों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.