मुरादाबाद, मार्च 19 -- मुरादाबाद। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र ऋषि बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि मनुष्य के कर्म ही उसका भाग्य तय करते हैं। सत्कर्म उसका परमात्मा से मिलन का रास्ता प्रशस्त करते हैं। जबकि उसके बुरे कर्म देश, दुनिया और संसार सहित भगवान से भी दूर कर देते हैं। महाराज काशीराम नगर ई-ब्लॉक में धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद मानव योनि मिलती है। हम केवल इसी योनि में प्रभु की भक्ति कर मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। इसीलिए प्रभु ने यह जन्म दिया है। मगर इस योनि में हम भटक कर बुके कर्मों में लग जाते हैं। जिससे अपने उद्देश्य से भटक जाते हैं और इसी आवागमन के चक्र में फंसे रहते हैं। जो लोग सत्कर्म करते हैं। भक्ति के मार्ग पर चलते हैं और संतों तथा सद्गुरु के संपर्क में रहते हैं, उ...