बदायूं, जून 8 -- बिल्सी। गांव गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य यजमान अमेरिका से पधारे आर्किटेक्ट रोबिन सिंह और उनकी धर्मपत्नी विनेश रही। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने यज्ञ में आहुतियां देकर कहा हम सबका एक ही धर्म है मानवता। मनुष्य परस्पर मनुष्य के काम आए यही मानवता है। भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा छोटे से गांव में यज्ञ महोत्सव के रूप में भव्य आयोजन करना बहुत बड़ी बात है। लखनऊ से पधारी डॉ. निष्ठा वेदालंकार ने कहा सत्संग का लाभ आत्मा को होता है। सत्संग से बुरे विचार दूर हो जाते हैं व्यक्ति बुराइयां छोड़ देता है और सदाचारी बनकर जीवन को सुंदर बनाता है। आचार्य संजीव रूप ने अपने साथियों के साथ सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर आसपास जिलों के ...