मधेपुरा, अक्टूबर 9 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत वार्ड पांच स्थित कोसी प्रोजेक्ट परिसर से पिछले एक अक्टूबर की सुबह एक युवक का शव बरामद होने की घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। शव की पहचान नपं वार्ड आठ रहिका टोल निवासी प्रकाश यादव के पुत्र मनीष कुमार (22) के रूप में हुई थी। युवक के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए थे। मृतक युवक के पिता प्रकाश यादव ने एक नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस हत्यारे का पता नहीं लगा पायी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मनीष के शव बरामदगी मामले में एक नामजद सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज है। विभिन्न बिन्दुओं पर छानबीन की जा रही है। मामले में जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले एक अक्टूबर की सुबह नगर पंचायत वार्ड पांच स्थित को...