नई दिल्ली, फरवरी 17 -- पटपड़गंज सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रवि नेगी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है। रवि नेगी ने सिसोदिया पर एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे आदि चोरी करने का आरोप लगाया है। नेगी ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजने की बात कही है। मनीष सिसोदिया या आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रवि नेगी ने सोमवार रात एक वीडियो के साथ सिसोदिया पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आम आदमी पार्टी से पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था। विधानसभा कैंप कार्यालय से जिसमें AC, TV, टेबल, कुर्सी और पंखे जैसे सामान चुराए गए। इनकी भ्रष्टाचार की हदें अब भी पार नहीं हुईं। अब ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.