नई दिल्ली, मार्च 13 -- दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका लगा है। गृह मंत्रालय ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस चलाने की अनुमति दे दी है। अब क्लासरूम घोटाले को लेकर दोनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। बता दें कि दोनों ही भूतपूर्व मंत्रियों को कोर्ट से पिछले साल जमानत मिली थी। अब एक बार फिर से दोनों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक पत्र में यह स्वीकृति दी गई है। दो अलग-अलग पत्रों में से एक में पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की स्वीकृ्ति दे दी है। इसमें दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम-1988 की धारा 17-A के तहत मुकदमा चलाने की स्वीकृति दे दी है। अब दोनों ही पूर्व मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.