मधेपुरा, नवम्बर 28 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत वार्ड पांच स्थित कोशी प्रोजेक्ट परिसर से पिछले एक अक्टूबर की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ था। घटना से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान नपं वार्ड आठ रहिका टोल निवासी प्रकाश यादव के पुत्र मनीष कुमार (22) के रूप में हुई। मनीष के शरीर में जख्म के निशान पाए गए थे। प्रथमदृष्ट्या हत्या का मामला माना गया। मृतक के पिता प्रकाश यादव ने एक नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। डेढ माह बाद भी पुलिस घटना की खुलासा और गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस हरेक बिन्दुओ पर छानबीन कर रही है। पुलिस वैज्ञानिक विधि और ड्रम्प डाटा को लेकर छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मनीष के शव बरामदगी मामले में एक नामजद सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.