नोएडा, जनवरी 13 -- नोएडा। जिले में डीसीपी यातायात का पद संभाल रहे डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को कमिश्नरेट मुख्यालय में तैनात किया गया है। उनकी जगह एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह को डीसीपी यातायात की जिम्मेदारी मिली है। उनके पास पूर्व में भी डीसीपी ट्रैफिक का प्रभार रह चुका है। फेरबदल के पीछे कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया। माना जा रहा है कि डॉयल-112 की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के रिस्पांस समय में सुधार न होने के चलते यह फेरबदल हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.