जमशेदपुर, दिसम्बर 15 -- गुरु तेग बहादुर साहिब तथा भाई सती दास जी, भाई मति दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित दो दिवसीय कीर्तन दरबार में आस्था और भक्ति की अलौकिक बयार बही। रविवार को मनीफिट के डीवीसी मैदान में सिख नौजवान सभा की ओर से आयोजित 75वें भव्य कीर्तन एवं कथा दरबार में अकाल तख्त श्री दरबार साहिब, अमृतसर से पधारे हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, कथावाचक चमकौर सिंह धन और ढाढ़ी जत्था गुरप्रताप सिंह पदम ने अपने मधुर शबद-कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। समागम के दौरान भक्ति की ऐसी अलौकिक अनुभूति देखने को मिली कि हजारों की संख्या में उपस्थित संगत ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका। आंखों में श्रद्धा के आंसू, मन में आस्था और मुख से गुरबाणी की अमृतवाणी के साथ ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो गुरु तेग बहादुर साहिब स्वयं संगत के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.