कटिहार, नवम्बर 14 -- मनिहारी नि स चार माह से मनिहारी साहेबगंज अंतरराज्यीय फेरी बंद होने से झारखंड की ओर जाने वाले यात्रियो की कठिनाई बढ़ गई है। सीमांचल के लोगों के लिए मनिहारी से साहेबगंज का रास्ता बहुत ही सुगम माना जाता है। इस रास्ते से घंटो का सफर आधे घंटे में तय होता है। बिहार तथा झारखंड बटने के बाद भी सीमांचल के लोगों का झारखंड के साहेबगंज जिला से बेटी-रोटी का संबंध चलता आ रहा है। मनिहारी के नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, जीप सदस्य फुलमणी हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया मनोज कुमार मंंडल, जाकीर अंसारी,मुरलीधर यादव आदि लोगो ने बताया कि मनिहारी-साहेबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा का जहाज परिचालन विगत चार महीनों से बंद है । जिसके कारण मनिहारी सहित कोसी सीमांचल मे गिट्टी पत्थर का दर आसमान छू रहा है। लोगों की माने तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.