मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- फोटो: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के मधुबन गुमटी के पास शनिवार की सुबह ट्रेन के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर खुर्द निवासी मुसमात सुन्नी देवी (65) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो शव नहीं था। स्थानीय लोगों से बात की गई तो पता चला कि शव क्षत-विक्षत हालत में था। परिजनों ने उसे चादर में इकठा कर बांध कर अपने घर ले गए। उसके बाद मृतक के घर पर जाकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि महिला कम सुनती थी। वह मनियारी अपने निजी कार्य से गई हुई थी। लौटते समय एक ट्रेन गुजर रही थी। उसके गुजरने के बाद वह रेलवे लाइन पार करने लगी, तभी दूसरे तरफ से आ रही ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.