लातेहार, जनवरी 10 -- मनिका प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पुरानी दुन्दू गांव में गुप्त सूचना के आधार पर गांजे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास एवं सीओ अमन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापामारी अभियान में बड़े पैमाने पर लगी गांजे की फसल को नष्ट किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अवैध खेती घुरन सिंह, टूना सिंह, अरुण सिंह, कामेश्वर सिंह, पंकज सिंह, चमरू सिंह, आनंद सिंह, संजय सिंह, उदय सिंह, भोला सिंह एवं वीरेंद्र सिंह की जमीन में की जा रही थी। छापामारी दल में कृषि पदाधिकारी राहुल रंजन, मनिका थाना के एसआई सत्येंद्र कुमार, अरविंद सिंह, मटलौंग पिकेट के आफताब आलम एवं सशस्त्र बल मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने हैरानी जताई हैं कि इतनी बड़ी अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही थी, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.