लातेहार, फरवरी 18 -- मनिका ,प्रतिनिधि। मनिका निवासी चंदन कुमार उर्फ चुन्नू उम्र 20 वर्ष महाशिवरात्रि मेला के दौरान लातेहार से लापता हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुप साहू, पिता स्वर्गीय संजय साहू, लातेहार में आयोजित महाशिवरात्रि मेले में मनिहारी सामान की दुकान लगाए हुए हैं। मंगलवार की शाम करीब चार बजे उनका छोटा भाई चंदन कुमार दुकान से मेला घूमने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मेले परिसर और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब युवक का पता नहीं चला तो परिवार की चिंता और बढ़ गई। इस संबंध में अनुप साहू ने लातेहार सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने भाई की खोजबीन करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...