कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (संडे लीग-8) में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में क्रेजी रेंजर्स ने डैम चाजर्स को 8 विकेट से हराया। दूसरे मैच में मनिंदर की शतकीय पारी की बदौलत ब्लू वारियर्स ने राइजिंग कानपुर वारियर्स को 8 विकेट से हराया। तीसरे मैच में कलावती सुपर किंग ने मेटाडोर फोम एकादश को रोमांचक मुकाबले में दो रन से पराजित किया। कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डैम चाजर्स ने 24.3 ओवर में 136 रन बनाए। टीम की ओर से प्रमोद पाटिल ने 32 रन, जहीरूद्दीन ने 29 रन व विशाल पाठक ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह को तीन और चारू सोनकर को दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी क्रेजी रेंजर्स ने 17.2 ओवर में 2 विकेट पर 138 र...