गुड़गांव, दिसम्बर 21 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी का तापमान रविवार को उत्तर भारत के मशहूर हिल स्टेशन कुल्लू-मनाली और शिमला जैसे पहाड़ी पर्यटन स्थलों से भी काफी नीचे दर्ज किया गया। रविवार का दिन पिछले 14 वर्ष में सबसे सर्द रहा। बर्फीली हवा और घने कोहरे के कारण गुरुग्राम का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे पूरा शहर 'कोल्ड डे' की चपेट में आ गया। जहां पहाड़ों पर खिली धूप ने राहत दी, वहीं, गुरुग्राम शीतलहर की चपेट में रहा। रविवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि कुल्लू में अधिकतम 17.6 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 17.0 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला का 16.0 डिग्री सेल्सियस, मनाली का 15.0 डिग्री सेल्सियस और धनोल्टी का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.