गया, जनवरी 4 -- इमामगंज प्रखंड के सलैया नारे स्टेडियम में रविवार को डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम स्मृति त्रिकोणीय क्रिकेट शृखला 2026 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने फीता काटकर और क्रिक्रेट खेल कर किया। यह शृखला 18 जनवरी तक चलेगी। शृखला मैच के पहले दिन इमामगंज और झारखंड के मनातू के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनातू की टीम ने 11 ओवर आठ गेंद में 10 विकट खोकर 86 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में इमामगंज की टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर तीन गेंद में तीन विकट खोकर 87 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइल 18 जनवरी को खेला जाएगा। इस मौके पर सलैया पंचायत के मुखिया सुनीता देवी, थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, सशस्त्र सीमा बल सलैया के सहायक कमांडेड प्रदीप कुमार...