पलामू, जनवरी 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी विधानसभा क्षेत्र के मनातू प्रखंड स्थित झौ बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को पूजा करने के बाद मकर संक्रांति मेले का बतौर मुख्य अतिथि पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने उदघाटन किया। इस क्रम में उन्होंने मेला समिति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय तक दबाव में रहें हैं परंतु अब ऐसा होने दिया जाएगा। सभी आगे बढ़ने का संकल्प लेकर चल दिए हैं। यही जज्बा बनाए रखना है, विकास को हर गांव तक पहुंचाना है ताकि आने वाली पीढ़ी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सनातन आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। मंदिर और मेले ग्रामीण समाज की सांस्कृतिक चेतना के केंद्र ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.