हरिद्वार, जनवरी 11 -- मनसा देवी हिल बाईपास पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मौके पर पहुंचकर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग सुरक्षा दीवार के निर्माण में राजाजी नेशनल पार्क से निकाले गए पत्थरों का प्रयोग कर रहा है। यहां कच्चा पत्थर लगाया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बनाई गई एक सुरक्षा दीवार गिर चुकी है। समाजसेवी जेपी बडोनी ने कहा कि मनसा देवी हिल बाईपास में हर बरसात में पहाड़ का मलबा और मिट्टी सड़क पर आ जाती है। उन्होंने मांग उठाई कि इस काम को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपा जाए, ताकि स्थायी और सुरक्षित निर्माण ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.