हरिद्वार, फरवरी 4 -- भारत, नेपाल और भूटान के प्रतिभागियों ने बुधवार को मनसा देवी की पहाड़ियों पर भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान यूएलएमएमसी के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने भूस्खलन स्थल की वास्तविक परिस्थितियों, जांच और विश्लेषण प्रक्रियाओं को समझा। निरीक्षण के दौरान प्रतिभागियों का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया। बुधवार को मनसा देवी पहाड़ियों के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पहाड़ियों पर प्रशिक्षण टीम के सदस्यों ने भू डिजाइन, भू अंवेषण, ड्रिलिंग और भू भौतिकीय जांच की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने मानसा देवी पहाड़ियों के भूस्खलन क्षेत्र की भू आकृतिक संरचना, ढाल स्थिरता की स्थिति, भूमि उपयोग पैटर्न, जल निकासी व्यवस्था,...