रांची, अगस्त 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। मनरेसा हाउस में रविवार को पद्मश्री फादर डॉ कामिल बुल्के की पुण्यतिथि मनाई गई। आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संत जेवियर्स कॉलेज के पूर्व प्राचार्य फादर क्लेमेंट एक्का ने कहा कि छोटानागपुर के सुदूर जंगलों में घूम-घूमकर कामिल बुल्के ने आदिवासियों को बहुत नजदीक से जाना और समझा। हिंदी और संस्कृत में महारथ हासिल की। झारखंड सरकार के ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के पूर्व सदस्य रतन तिर्की, ऑल इंडिया क्रिश्चियन मॉइनोरिटी फ्रंट के महासचिव प्रवीण कच्छप, प्रो ब्लासियुस पन्ना, पतरस तिर्की, विवेक टोप्पो, स्वपलीन बाड़ा, संजय कुजूर, प्रोफेसर हेमंत टोप्पो, विकास मिंज सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.