शामली, जनवरी 11 -- रविवार को कांग्रेसियों ने शहर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे से आमरण अनशन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर मजदूरों से रोजगार छीनने का आरोप लगाया। रविवार को शहर के गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपति महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बाहदुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने अमरण अनशन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व एसआईआर कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से हटाने का काम कर रही है। मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर इसे गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण कर दिया गया है। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.