सीवान, मार्च 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद सिवान के सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा कार्यान्वित सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने मनरेगा से बन रहे पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से स- समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सर्वे की चर्चा करते हुए इस संदर्भ में निष्पक्ष होकर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने जल जीवन हरियाली, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संदर्भ में जनप्रतिनिधियों से जन-जागरुकता का माहौल बनाने की बात कही। वहीं, पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से व निर्माण कार्य के बाद उसका सदुपयोग करने में जनप्रतिनिधियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.