रामगढ़, जनवरी 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के राजू, सह प्रभारी बेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से रविवार को गांधी चौक के समीप एक दिवसीय उपवास सह प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक संजय साव ने की। यह उपवास केंद्र सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम और स्वरूप में बदलाव की कोशिशों के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों, वंचित वर्गों के लिए रोजगार, सम्मान और आजीविका की संवैधानिक गारंटी है। इसके साथ छेड़छाड़ कर केंद्र सरकार गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.