सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी,हिंदुस्तान संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम एवं संगठन सृजन के तहत जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय ललित आश्रम गांधी मैदान में बुधवार को जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश पर्यवेक्षक पवन कुमार यादव ने कहा कि मनरेगा कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना निंदनीय है। मनरेगा कानून को निरस्त करने के मोदी सरकार की साजिश के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देशभर में मनरेगा बचाओ संग्राम करने जा रही है। उन्होंने पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीस साल पूर्व डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने मजदूरों के हित में मनरेगा कानून लागू किया था। लेकिन मौजूदा मोदी सरकार मनरेगा कानून को खत्म कर मेहनतकश मजदूरों से काम का वैधानिक अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.