बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। मनरेगा कानून को समाप्त कर संसद में बिना बहस के आनन फानन नया कानून बनाए जाने के विरोध में वाम दलों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कुछ समूहों की ओर से की जा रही मोरल पुलिसिंग के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। वाम दलों के केंद्रीय नेतृत्व ने देश व्यापी विरोध दिवस मनाए जाने का आवाहन किया था। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भाकपा माले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्ग स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जुलूस का नेतृत्व माकपा के जिला सचिव कामरेड शेषमणी, भाकपा के जिला सचिव कामरेड अशर्फी लाल तथा भाकपा माले के संयोजक कामरेड राम लौट ने किया। नेताओं ने मनरेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.