गढ़वा, अगस्त 29 -- भवनाथपुर। गुरुवार को ब्लॉक के सभागार में मनरेगा संघ की बैठक का आयोजित की गई। उसमें संघ के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कनीय अभियंता वरुण कुमार ने की। सर्वप्रथम संघ के कार्यों की समीक्षा की गई और पिछले कार्यकाल में हुए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से पुनर्गठन प्रक्रिया की शुरुआत की गई। नए पदाधिकारियों के चयन के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती गई। पुनर्गठित कमेटी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एई प्रिंस कुमार सिंह को सौंपी गई। सचिव के पद पर तहमिद अंसारी का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दयानंद प्रजापति को दी गई। वहीं संरक्षक के रूप में जय राम राम को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सुनील तिवारी और मीडिया प्रभारी के रूप में आनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.