लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मनरेगा श्रमिकों की इस वित्तीय वर्ष में मजदूरी में 15 रुपये प्रतिदिन का इजाफा किया गया है। अब उन्हें 252 रुपये हर दिन के हिसाब से भुगतान होगा। पिछले वित्तीय वर्ष में 237 रुपये प्रतिदिन का भुगतान होता था। जनवरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने का सुझाव दिया था। बीते आठ साल में 234 करोड़ से ज्यादा मानव दिवस सृजित हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 26 करोड़ मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया था जबकि इस दरम्यान 32.89 करोड़ मानव दिवस सृजित किए गए। इनमें 13 करोड़ मानव दिवस महिलाओं के लिए सृजित हुए थे। केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा की दरों में इजाफे का ऐलान कर दिया है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.