बोकारो, जून 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रदान संस्था के तत्वावधान एवं प्रखंड प्रशासन, पेटरवार के सक्रिय सहयोग से दो दिवसीय पौधारोपण तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मनरेगा के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक, बी एफ टी एवं बागवानी सखी के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया था ताकि वे पौधारोपण की तकनीकी समझ और व्यावहारिक दक्षता को और सुदृढ़ कर सकें। इस अभियान के तहत प्रशिक्षण का प्रथम दिन आईसीएआर पलांडू रांची में संपन्न हुआ जहां प्रतिभागियों को पौधारोपण से जुड़ी उन्नत तकनीकों जैसे मल्चिंग, ट्रेंचिंग, जिन्दा घेरावन, पौध संरक्षण, जल संरक्षण एवं पोषण प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विकसित विभिन्न डेमो मॉडल क्षेत्र का भ्रमण भी कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.