गिरडीह, फरवरी 4 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा पंचायत स्थित पांडेयडीह में मनरेगा के तहत निर्माण किए गए पर्कुलेशन टैंक में जेसीबी चलाए जाने पर विभाग गंभीर है। इसे लेकर डीडीसी स्मृता कुमारी ने जिला से टीम बना कर जांच करवाने की बात कही है। डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का प्रयोग प्रतिबंधित है और इसके सही क्रियान्वयन को लेकर पंचायत के मुखिया से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की जिम्मेवारी बनती है। उक्त मामला उनके भी संज्ञान में आया है, जिसके बाद यहां से टीम बनाई जा रही है जो पूरे मामले की जांच करेगी। कहा कि यदि जांच में जेसीबी चलाए जाने की सत्यता पाई जाती है तो रिकवरी करने के साथ संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी गिरिडीह जिला के अलग अलग पंचायतों ...