साहिबगंज, दिसम्बर 21 -- साहिबगंज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने समेत अन्य मुद्दों को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसे ग्रामीण गरीबों के हक पर सीधा हमला बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना बंद करना चाहती है। केंद्र की मोदी सरकार जनहितैषी योजनाओं को बंद करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विशेष रूप से कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई योजनाओं को निशाना बना रही है। मनरेगा की शुरुआत 2005 में कांग्रेस शासनकाल में हुई थी। इसका उद्देश्य गरीब जनता को 100 दिन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.