गढ़वा, जुलाई 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को मझिआंव प्रखंड में मनरेगा कार्यों से जुड़ी कुछ जन शिकायतों के आलोक में मंगलवार को क्षेत्रीय भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि मझिआंव प्रखंड अंतर्गत सोनपुरवा पंचायत के गांव सोनपुरवा और आछोडीह से मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। वित्तीय अनियमितता, जेसीबी से कार्य और फर्जी जॉब कार्ड जैसे आरोपों से संबंधित शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम स्वयं स्थल पर पहुंच स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक को निर्देश दिया कि वह सभी बिंदुओं पर आधारित तथ्यात्मक प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं। गौरतलब है कि जिन व्यक्तियों द्वारा शिकायत की गई थी वह मौके पर उपस्थित नहीं थे। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.