लातेहार, जनवरी 31 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत रोजगार सृजन एवं विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में नवपदस्थापित पंचायत सचिवों एवं कनीय अभियंताओं को योजनाओं के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने सभी कर्मियों को अधूरी पड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने, नई योजनाओं के चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने तथा मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि मनरेगा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। इसमें किसी भी प्रकार की ल...