शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- ग्राम प्रधान पर लाखों रुपये का मनरेगा धनराशि का दुरुपयोग कर सरकारी योजनाओं को पलीता लगाने एवं कई फर्जी कार्य दिखाकर सरकारी रूपये नाते रिश्तेदारों के खातों में डलवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीण द्वारा डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से लिखित कर मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग उठाई गई है। ब्लाक कांट के गांव मीरवैश्यपुर निवासी शिवओम सिंह ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी ग्राम पंचायत प्रधान जसपाल सिंह ने वर्ष 2021 से अब तक मनरेगा योजना के अन्तर्गत कई फर्जी कार्यों योजनाओं को दर्शाकर लाखों रूपये निकाल लिया गया है। जिसमें प्रधान ने करीबी- रिश्तेदोरों के खाते में काफी रुपते डाला गया है। प्रधान ने सभी सगे सम्बन्धियों के साथ मिलकर सरकारी पैसे का दुरूपयोग व गबन किया है तथा लाखों रूपये निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.