साहिबगंज, मई 28 -- साहिबगंज। मनरेगा में मौसम के अनुकूल योजनाओं का अब चयन होगा। सरकार ने मौसम को प्री मानसून, मानसून व पोस्ट मानसून तीन हिस्सों में बांटा है। सरकार 15 जून से मानसून की शुरूआत मानती है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकती है। ऐसे में मनरेगा में मानसून में होने वाले कामों पर विशेष फोकस होगा। इससे बरसात में भी मजदूरों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार मिल सकेगा। दरअसल, बरसात में लोग निर्माण कार्य कम कराते है। कच्चा मिट्टी काम भी लगभग बंद हो जाता है। ऐसे में मजदूरों के सामाने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है। इस परिस्थिति में मजदूरों के पास मनरेगा रोजगार का एक अच्छा विकल्प बन सकेगा। इस मौसम में बकरी शेड, मुर्गी शेड, गाय के लिए पक्का शेड व पौधरोपण का काम होगा। 3500 एकड़ भूमि में पौधारोपण लक्ष्य मनरेगा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.