लातेहार, मार्च 4 -- बेतला,प्रतिनिधि। लातेहार जिला मनरेगा लोकपाल संतोष कुमार पंडित ने बीते सोमवार को बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत में मनरेगा संचालित योजनाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सरईडीह ग्राम में मनरेगा से वर्ष 2023-24 में लगाए गए पति यादव के बिरसा हरित आम बागवानी को देखा।इस दौरान बागवानी में कुछ मृत और सूखे पौधों को देख लोकपाल ने घोर नाराजगी जताई। वहीं मौजूद लाभुक पति यादव को पौधों में कीटनाशी दवाओं का अविलंब छिड़काव,सीपीटी निर्माण कराने और बागवानी के रख-रखाव में किसी तरह की कोताही या लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही बागवानी से भविष्य में होनेवाले लाभों से लाभुकों को अवगत कराया।बाद में उन्होंने मनरेगा संचालित सुबचनी देबी का दीदीबाड़ी,अशोक प्रसाद का सिंचाई कूप निर्माण,सुरेंद्र प्रसाद और अख्तर अंसारी का इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.